buy insurance when it is not required

Why You Must Buy Insurance When It Is Not Required: मुद्दा आपकी सुरक्षा और सम्मान का

Q1: क्या बीमारी आने के बाद हेल्थ इंश्योरेंस नहीं मिल सकता?

A: अगर किसी को पहले से कोई बड़ी बीमारी हो जाए, तो इंश्योरेंस कंपनियां पॉलिसी देने से मना कर देती हैं या फिर बहुत ज्यादा प्रीमियम चार्ज करती हैं। इंश्योरेंस हमेशा बीमारी आने से पहले, यानी अच्छी सेहत में ही मिलता है। That’s Why you should Buy insurance when it is not required.

Q2: म्यूचुअल फंड और पेंशन प्लान में क्या फर्क है?

A: म्यूचुअल फंड आपका पैसा बढ़ाने (wealth creation) के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन उसमें हर महीने जिंदगी भर पैसे आने की गारंटी नहीं होती। पेंशन प्लान आपको इस बात की गारंटी देता है कि जब तक आप जिंदा हैं, हर महीने एक तय रकम आपके बैंक खाते में आती रहेगी।

Q3: टर्म इंश्योरेंस लेने की सही उम्र क्या है?

A: सही उम्र है 20 से 35 साल के बीच। इस उम्र में प्रीमियम बहुत ही सस्ता होता है और जो प्रीमियम एक बार तय हो जाता है, वह पूरी जिंदगी उतना ही रहता है, बढ़ता नहीं है।

Q4: कंपनी जो हेल्थ इंश्योरेंस देती है, क्या वह काफी नहीं है?

A: बिल्कुल नहीं। कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस तभी तक काम करता है जब तक आप उस नौकरी में हैं। अगर आप नौकरी बदलते हैं, रिटायरमेंट लेते हैं, या बीमारी की वजह से नौकरी छूट जाती है, तो वह इंश्योरेंस खत्म हो जाता है। इसलिए अपना एक पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *